Gonda News: मानदेय भुगतान में देरी पर शिक्षामित्रों-कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा, नवम्बर 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीएसए अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें सहायक लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला समन्वयक सहित एसएनए पोर्टल से मानदेय पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार आते ही नई व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले होली पर बैंक मर्जर और अब एसएनए पोर्टल के कारण भुगतान प्रभावित है। एक माह पहले अधिकारियों से समय पर भुगतान की तैयारी करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक मानदेय नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दो माह का मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.