गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: कटरा बाजार। सोमवार दोपहर बाद हुजूरपुर कर्नलगंज मार्ग के किनारे पिपरी राउत गांव के पास पिपरी-करनैलगंज की सीमा पर पर मांस के टुकड़े मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे मात्र अफवाह बताया। पहाड़ापुर चौकी इंचार्ज राजीव कनौजिया ने बताया की पीआरडी 112 की सूचना पर दो बार पुलिस निशानदेही वाले स्थान पर गई लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। गांव के प्रधान शिव शंकर सिंह ने बताया कि उनके गांव में कोई घटना नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि पिपरी राउत गांव के पूर्व प्रधान द्वारा बदमाशी की जा रही है उन्होंने ही कई बार 112 पर फोन किया है। मौके पर पुलिस गई तो न पूर्व प्रधान मिले न ही मांस के टुकड़े वह माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। गलत सूचना देने और माहौल खराब करने क...