गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दत्ते जानकीपुरवा चंगेरिया गांव में रुपये चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जुलाई की सुबह गांव के राजू और पुत्तीलाल उसके घर पहुंचे। दोनों ने उसके पुत्र पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उसके पुत्र देवा के साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के दौरान दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि घट...