Gonda News: महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में मौत
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र के भदुआ तरहर गांव में शनिवार सुबह सांप के काटने से 32 वर्षीय बिट्टा देवी पत्नी मनोज कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान संतराम प्रजापति ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार बिट्टा देवी सुबह गांव की दुकान से बिस्कुट लेने गई थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने डंस लिया। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिट्टा देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति मनोज कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.