Gonda News: महिला को अश्लील मैसेज व भेजे फोटो, मुकदमा
गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक महिला को अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार पिछले कई दिनों से उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। आरोपी उसकी फोटो को गलत तरीके से एडिट करके बार-बार भेज रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो गांव के संभ्रांत लोगों के पास भेजकर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी। कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने पुलिस व कचहरी का भी कोई भय न होने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। लगातार मिल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.