Gonda News: महिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के एसएससीयू में भर्ती नवजात बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। अस्पताल का कहना है कि बच्चे को नर्सिंगहोम से लाकर भर्ती कराया गया था। पहले से ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बताया जाता है कि परसपुर के हरदिहा सपौर पूरे लाली निवासी सोनू की पत्नी आशा को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। आपरेशन से प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि नर्सिंगहोम में नवजात के उपचार की समुचित व्यवस्था न होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में नवजात को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.