गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: करनैलगंज। क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के साथ कथित तौर पर अनैतिक कृत्य करने का मामला सामने आने के बाद धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ट्रस्ट की ओर से प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कथित घटना की जानकारी सामने आने और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी उल्लेख किया गया है। संगठन के कनक बिहारी दास, विश्वनाथ, कन्हैया लाल वर्मा, अनुज जायसवाल, शिव शंकर भट्ट, अशोक कुमार शुक्ल, संतोष पाण्डेय, संजीव मोदनवाल, जतिन पुरवार, सागर सोनी, दीपक, शिवम आदि ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराकर कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...