गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। विकासखंड बेलसर के ग्राम पंचायत उमरी बेगमगंज में बने गो आश्रय केंद्र को जानवर की संख्या कम होने पर बंद कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी बेलसर रवि गुप्ता ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय बहादुर वर्मा के साथ क्षेत्र के डिकसिर अकौनी,जफरापुर ,उमरी बेगमगंज ,ताराड़ीह, पूरेडाल गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कम जानवर मिलने पर उमरी बेगमगंज गौशाला को बंद करने का निर्देश दिया और यहां पर 65 जानवर संरक्षित किए गए थे जिसको गो आश्रय केंद्र गंगरौली में शिफ्ट किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर गो आश्रय केंद्र बंद कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...