Gonda News: मलारी गांव में मौत को दावत दे रहे जर्जर बिजली तार
गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा। पंडरी कृपाल क्षेत्र के मलारी ग्रामसभा के मोता जोत में जर्जर बिजली तार ग्रामीणों के लिए खतरा बन गए हैं। आरोप है कि विनोद, मदन, पप्पू और बनरसी नाई के घरों के पास लगा पुराना तार आए दिन टूटकर गिर रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द कुमार आनन्द ने मुख्य अभियंता विद्युत, देवीपाटन मंडल को पत्र भेजकर गोंडा फीडर की जर्जर लाइन बदलकर केबिल लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में हादसे का खतरा बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.