गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गोण्डा-उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल से बहलोलपुर-मझवा जाने वाली पक्की सड़क पहली ही बारिश में बदहाल हो गई है। मामूली बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह जलभराव और गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-एक ने मार्च माह में सड़क मरम्मत का टेंडर तो जारी किया लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई संजय सिंह ने बताया कि बिटुमिन की दिक्कत की वजह से सड़क काम का पिछड़ गया। मौसम अनुकूल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय...