Gonda News: मनकापुर में सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। खेत में सब्जी तोड़ने गई 60 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मनकापुर गांव के मजरा तेलियनपुरवा निवासी चंद्रकांती (60) पत्नी रामतीरथ तिवारी सोमवार दोपहर अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे जहरीले सांप ने उनके दाहिने हाथ में डस लिया। इसके बाद महिला किसी तरह घर पहुंचीं और रोते हुए अपने बेटे रवि तिवारी को घटना की जानकारी दी। रवि तत्काल बाइक से अपनी मां को लेकर सीएचसी मनकापुर पहुंचा। यहां चिकित्सक डॉ. मनोज रस्तोगी ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही चंद्रकांती की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.