गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। दिल्ली से बिहार स्थित अपने घर लौट रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर मनकापुर-झिलाही स्टेशन के बीच गुरुवार तड़के महिला का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है。

युवक की पहचान जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जनपद के रतनौली गांव का 18 वर्षीय मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद फैयाज दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। वह ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। गुरुवार सुबह मनकापुर-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य बंजरिया गांव के पास किसी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से ...