गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। ओवरब्रिज में के बाद अब मनकापुर में एक अंडरपास की सौगात भी रेलवे की तरफ से मिलने जा रही है। रेलवे जल्द मनकापुर की प्रमुख बाजार में गोंडा से वाया झिलाही होकर बाजार आने व जाने वालों की सुविधा के लिए क्रासिंग संख्या-245 स्पेशल के बगल एक अंडरपास बनाने जा रहा है। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास से रेलमंत्री ने मनकापुर -अयोध्या, मनकापुर-उतरौला मार्ग पर ओवर ब्रिज बनवाने की स्वीकृति दी थी। इसी के बगल जो झिलाही से मनकापुर बाजार को सड़क रेल लाइन पार करके जोड़ती है। यहां एक अंडरपास बनाने की योजना है। इसका खाका खीचा जाना शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 11 फीट के अंडरपास का विरोध, 14 फीट ऊंचाई की मांग मंगलवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व रेलवे अंडरपास बनवान...