गोंडा, अक्टूबर 19 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आगामी चुनाव की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की ओर से जारी सूचना में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से सूची पर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। जिले के मेहनौन ,गोण्डा सदर , कटराबाजार,करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर (अजा) और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची संबंधित तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय गोण्डा में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा जिले की वेबसाइट के डीईओ पोर्टल पर भी सूची देखी जा सकती है।आपत्ति और सुझाव ...