गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। बरबटपुर गांव में मड़हे में बैठे युवक को अपशब्द का विरोध करने पर चार लोगों ने रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के कपड़े भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी सोनू दास ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 27 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने मड़हे पर बैठा था। तभी सड़क के दूसरी ओर रहने वाले गुलाब चंद, महीप चंद, रमेश चंद और राहुल अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर चारों रॉड और लाठी-डंडे लेकर उसके मड़हे पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जान बचाकर घर में घुसने पर आरोपियों ने वहां भी उसे पीटा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने और गांव से उजाड़ने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ आनंद कुमार राय का कहना है कि...