गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में अपशब्द कहने और मारपीट का मामला सामने आया है। पौखरा निवासी विजय कुमार निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तालाब में मछली का शिकार करते समय करन सिंह निवासी बहादुरपुर ने उसे अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर करन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...