Gonda News: मंडल के तीन कुम्हारों को मिला माटीकला पुरस्कार
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। पारंपरिक माटीकला को बढ़ावा देने और कुम्हारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत तीन शिल्पियों को सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चयनित शिल्पियों को कुल 37 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के चेक, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती के वकील अहमद को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये, बलरामपुर के माता प्रसाद को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 12 हजार रुपये और गोण्डा के सत्य नारायण को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए। शिल्पियों का चयन धर्मेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर और राजेश कुमार की विशेषज्ञ समिति ने उनकी कलाकृतियों के आधार पर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.