गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: तरबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहानी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित गोविंद ने तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के ही सूर्य देव, राजदेव, लव, कुश व ललिता के विरुद्ध बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...