Gonda News: भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच घायल, केस दर्ज
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। डेहरास के गदापुरवा मे भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। हमलें में घायल हुए पांच लोगों में सुधीर पाठक, राजेश पाठक व मां रामकुमारी और दूसरे पक्ष के शेष पाठक व आकाश पाठक का पुलिस ने सीएचसी भेज डाक्टरी कराया है। अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ल ने सुधीर व आकाश के चोटों के परीक्षण में धारदार हथियारों से चोट की पुष्टि की है। एक पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने उसके कब्जे का खेत जोत लिया। थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। डेहरास के गदा पुरवा में एक व्यक्ति का तकरीबन चालीस बीघा खेत रहा। उससे कुछ लोग वसीयत तो कुछ ने बैनामा करा लिया। उसपर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.