Gonda News: भूमि विवाद में लाठी-डंडे से हमला, चार पर रिपोर्ट
गोंडा, जुलाई 18 -- Gonda News: खरगूपुर। भूमि विवाद में एक परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधर पर चार आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल के जुड़ाई डिहवा निवासी किशोरीलाल पुत्र सुधी का गांव के ही राम बहोरे पुत्र भगवती प्रसाद से जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में राम बहोरे, प्रमोद, रज्जन और माधव ने एक राय होकर पीड़ित के परिवार पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में किशोरीलाल उसकी पत्नी रामा देवी, पुत्री लक्ष्मी, मीना पत्नी शेषराम, मंजू पत्नी परशुराम घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार ने बताया कि आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.