गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। भूमि विवाद में लोहे के रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के धौरहराघाट बलहा निवासी रामदुलारी पत्नी ईश्वरनाथ ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को दोपहर में गांव के ही गंगाराम, प्रमोद, छोटू और आशा उनके घर पहुंचे। सभी के हाथ में लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में पुत्र सूरज, पुत्री अनीता व दामाद संतोष घायल हो गए। रामदुलारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि धौरहराघाट बाबापुरवा च...