गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवा हुमांऊपुर निवासी सुहानी मिश्रा पत्नी सुधीर मिश्रा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार सुबह भूमि विवाद को लेकर गांव के देवी बक्स मिश्रा, उनकी पत्नी गीता मिश्रा, पुत्री आंचल मिश्रा ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसा व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...