गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के देवीदीन पुत्र जंगल निवासी अकबरपुर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे भूमि संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी प्रदीप पुत्र रुपल, रामसुधर पुत्र रामकुमार, नीरज पुत्र रामकुमार व रामकुमार पुत्र रुपल निवासीगण अकबरपुर ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने देवीदीन के साथ ही कोलई पुत्र जंगल, प्रीति पत्नी जंगल, नीता पत्नी कोलई व मुलना देवी पत्नी जंगल को भी बुरी त...