Gonda News: भूमि पर बाउंड्री बनाने को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 31 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर गढ़वार गांव में भूमि पर बाउंड्री और पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित दीपचंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़वार गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दीपचंद अपनी भूमि पर मजदूरों और मिस्त्री की मदद से बाउंड्री करा रहे थे। इसी दौरान अकबाल बहादुर मिश्र और उनके पुत्र संदीप ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर से पिलर तोड़ दिए। दीपचंद का कहना है कि दिसंबर 2024 में चचरी पुलिस चौकी पर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई थी। इसमें सात हाथ एक फीट की पक्की सड़क से उनके घर तक रास्ता देने और आवागमन नहीं रोकने की सहमति बनी थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.