Gonda News: भूमि के फर्जीवाड़े एसडीएम समेत आठ पर एफआईआर के आदेश
गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: गोंडा, विधि संवाददाता। जिले के तरबगंज तहसील के गौहानी गांव में शत्रु सम्पत्ति की भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज कराने और उस पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में तरबगंज के एसडीएम विश्वमित्र सिंह समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को 10 दिनों के भीतर मुकदमा दर्ज किए जाने की आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में वादी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि ग्राम गौहानी स्थित 0.138 हेक्टेयर भूमि मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद हनीफ व मोहम्मद याकूब के नाम दर्ज थी। ये तीनों भाई देश विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए थे। इनका कोई वारिस गांव में नहीं है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.