गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: गोण्डा। भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने प्रवीण कुमार पाण्डेय को गोण्डा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व महेश कुमार गोस्वामी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके त्यागपत्र के बाद पार्टी ने प्रवीण कुमार पाण्डेय को नई जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...