गोंडा, नवम्बर 6 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। भूमि खसरा बनवाने के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। नगर पंचायत तरबगंज निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पूरे लेन-देन के स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद हैं। एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घनश्याम जायसवाल घर पर छह गाय पालते हैं। गोवंश के चारे के लिए खेती करते हैं। बैंक से केसीसी बनवाने के लिए उन्हें खेत का खसरा और खतौनी चाहिए थी। इसी काम के लिए वह लेखपाल के पास पहुंचे थे। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने खसरा बनाने के लिए पहले दो हजार रुपये मांगे। मना करन...