गोंडा, जुलाई 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ एक ही दिन सम्पन्न कराया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सोमवार को जिला कार्यालय पर विधानसभा संयोजकों व पदाधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से भेजे गए जांचकर्ता बूथ अध्यक्षों की सूची का मिलान कर उन्हें संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेहनौन विस क्षेत्र के लिए शशांक कुसमेश, गोण्डा सदर के लिए गोविंद पाण्डेय, कटरा बाजार के लिए अमित गुप्ता, करनैलगंज के लिए मुकुट बिहारी वर्मा, तरबगंज के लिए बैजनाथ रावत, मनकापुर के लिए अभिषेक मिश्रा और गौरा के लिए महेश मिश्रा 'ओम' को जांचकर्ता/...