Gonda News: भाकपा माले का धरना खत्म
गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: धानेपुर। विभिन्न मांगों को लेकर मुजेहना ब्लॉक में चल रहा भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना नौंवें दिन मंगलवार को बीडीओ के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। जिला कमेटी सदस्य राजीव सिंह ने बताया कि बीडीओ वीरेंद्र मिश्र ने वार्ता के बाद क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं को 15 दिन के अंदर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया जिस पर धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान मुश्ताक अहमद, सदानंद गिरि, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज पासवान, प्रह्लाद प्रजापति, समीउल्लाह, नानमून, प्रकाश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.