Gonda News: भटपुरवा के लोगों की मांग पूरी, 1.16 करोड़ से बनेगी सड़क
गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: वजीरगंज/तरबगंज, हिटी। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपुरवा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग बुधवार को पूरी हो गई। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में भटपुरवा, माफ़ीदार का पुरवा से प्राथमिक विद्यालय के बगल से गोरथनिया तक जाने वाले 2.1 किमी संपर्क मार्ग का पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। मंडी समिति की ओर से इस मार्ग का निर्माण 116.71 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि तरबगंज विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और बेहतर सड़क संपर्क हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण की घोषणा से गांव में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.