Gonda News: ब्लॉक परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन
गोंडा, अगस्त 5 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। समाजसेवी अंकित शुक्ला के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। ब्लॉक परिसर में शौचालय, पेयजल व लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। प्रशासन द्वारा समस्याओं का समाधान के संबंध में कोई पहल न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गोंडा-बहराइच मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। अनशन पर बैठे अंकित शुक्ला ने कहा कि गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित आर्यनगर चौराहा पर गोलंबर और पुलिस बूथ बनाने की सख्त जरूरत है। आर्यनगर बिजली उप केंद्र की क्षमता बढ़ाकर उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाई जाई। यही नहीं करनैलगंज से पृथ्वीनाथ मंदिर तक कांवड़ पथ साफ सुथरा किए जाने, कौड़िया बाजार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.