गोंडा, अगस्त 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में हुई। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहर की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की रणनीति भी बनाई गई। धरना-प्रदर्शन करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मानसून में जलभराव का मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर के कई मोहल्लों में भारी जलभराव से जनता परेशान है। नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था न होने पर रोष जताया गया। इस पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने चेतावनी दी कि यदि गोंडा नगर पालिका 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं करती है तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव करेगी। बैठक में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर...