गोंडा, सितम्बर 11 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंकों में हड़ताल रही। एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का जिले में असर देखने मिला। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने साथ हड़ताल में हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके चलते राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण और अन्य बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है। एलडीएम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि हड़ताल की वजह से जिले में 21 बैंकों की 241 शाखाओं में कामकाज नहीं हुआ। इसकी वजह से करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन पर असर पड़ा है। शनिवार को अवकाश होने की वजह से अब बैंक सोमवार को खुलेंगे। हड़ताल की जानकारी न होने के अभाव में बैंक शाखाओं पर पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर रा...