Gonda News: बेसिक स्कूल में बच्चों को प्रदान की शैक्षिक सामग्री
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: खरगूपुर। ग्राम पंचायत खरगूपुर इमिलिया के मजरा भगवानदीन पुरवा के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री बांटी गई। सेवानिवृत्त दरोगा ज्ञान चंद्र शुक्ल और नीरज शुक्ल ने कक्षा एक से पांच तक के 60 विद्यार्थियों को निशुल्क कापी, पेन्सिल, रबर व ज्यामेट्री बॉक्स वितरित किया और सभी बच्चों मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। शैक्षिक सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.