गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: नवाबगंज। क्षेत्र के चकशिवरहा गांव के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार रात चोरों ने मुख्य गेट की जंजीर और ताला तोड़कर चोरी की। चोर कमरे में रखा बैटरी, इन्वर्टर, दो टैबलेट, कुर्सी समेत अन्य सामान और मेज पर रखी विद्यालय की चाबियां भी ले गए। प्रधानाध्यापक अवधेश तिवारी द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...