Gonda News: बेसिक स्कूलों में चूल्हे पर पक रहा एमडीएम, घुट रहा रसोइयों का दम
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा, हिटी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की थाली में गर्म और पौष्टिक भोजन पहुंचाने वाली सरकारी व्यवस्था की रसोई खुद धुएं में घुट रही है। जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली 7,200 से अधिक रसोइयों में से तमाम आज भी लकड़ी के चूल्हे की आग और धुएं के बीच काम करने को मजबूर हैं। एलपीजी सिलेंडर और आधुनिक रसोई के दावों के बीच स्कूलों की यह तस्वीर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। प्रेरणा पोर्टल की जानकारी के मुताबिक जिले में करीब तीन लाख से अधिक बच्चों के लिए रोजाना भोजन तैयार होता है। मगर बच्चों तक गर्म निवाला पहुंचाने वाले हाथों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सुबह से दोपहर तक चूल्हे के सामने बैठी रसोइयों की आंखों में जलन और सांसों में घुलता धुआं उनकी रोजमर्रा की मजबूरी है। बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.