Gonda News: बेसिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोंडा। शासन के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। बच्चे भविष्य की नींव हैं, अच्छी शिक्षा देकर ही उनके भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी, शिक्षक महेश कुमार ने निपुण भारत मिशन, दीक्षा ऐप, ऑपरेशन कायाकल्प व शारदा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.