Gonda News: बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी सम्मानित
गोंडा, सितम्बर 18 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के 39 खिलाड़ी सफल रहे। रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण, निशांत श्रीवास्तव, अनूप जायसवानी ने सभी सफल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। एसोसिएशन के सचिव डा.प्रत्यूष राज ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.