गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत परसापुर महडौर निवासी जगदम्बा प्रसाद चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि गुरुवार को पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे राजकुमार चौहान व उसकी पत्नी फूलमती ने मिलकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड व डन्डे से मारापीटा। साथ ही दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...