Gonda News: बेकाबू क्रेन की जद में आईं तीन बाइकें क्षतिग्रस्त
गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। नगर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को थाना रोड पर एक बेकाबू क्रेन पटरी पर खड़ी तीन बाइकों पर चढ़ गई। इनमें एक स्कूटी भी शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन में फंसी बाइकों को किसी तरह बाहर निकलवाया। बाजार के मुख्य चौराहे के चारों मार्गों पर दुकानदारों द्वारा पटरियों पर अतिक्रमण किए जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। वहीं, बाजार आने वाले लोग भी पटरी और सड़क पर किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। बताया जा रहा है कि रास्ता संकरा होने के कारण क्रेन की चपेट में तीन बाइकें आ गईं। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.