Gonda News: बुजुर्ग की मौत में कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोंडा/धानेपुर, हिटी। भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या किए जाने के आरोप के मामले में अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के गैवारजोत निवासी शेषराम के मुताबिक उन्होंने ग्राम त्रिभुवननगर ग्रंट स्थित जुमला खाता भूमि का बैनामा 18 दिसंबर 2020 को रिकार्डेड खातेदार शमशुद्दीन पुत्र साबिर से कराया था। बैनामे के आधार पर उसका नाम खतौनी में दर्ज हुआ और वह भूमि पर दाखिल काबिज चला आ रहा था। आरोप है कि इसी भूमि को लेकर मुश्ताक अहमद पुत्र साबिर ने बैनामे को निरस्त कराने के लिए कूटरचित तरीके से मुकदमा दाखिल कराया। जब उसने इस मुकदमे के संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.