गोंडा, जुलाई 2 -- Gonda News: गोण्डा। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीज निगम के प्रबंध निदेशक डॉ त्रयंबक त्रिपाठी से मुलाकात कर जनपद के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर प्रबंध निदेशक ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की डीएम ने की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...