Gonda News: बीआरसी पर प्रशिक्षण का एडी बेसिक ने लिया जायजा
गोंडा, सितम्बर 9 -- Gonda News: इटियाथोक, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने निपुण भारत मिशन के तहत बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों की ब्लॉक स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का जायजा लिया। बीआरसी पर 50-50 के दो बैच संचालित हो रहे हैं। संदर्भदाता एआरपी ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी। एडी बेसिक ने प्रशिक्षण में पहुंच कर उपस्थित व प्रशिक्षण सत्रों की जानकारी लिया। उन्होंने कहा उपस्थित शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने विद्यालयों में जाकर निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उसे लागू करें। इस अवसर पर संदर्भदाता एमआरपी दीपक नामदेव, सुनील कुमार, दिलीप वर्मा, मनोज दीक्षित, विनोद गुप्ता सहित अन्य टीचर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.