गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र में बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में डूब रहे एक बुजुर्ग की जान बचाकर डायल 112 के जांबाज सिपाही ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और बुजुर्ग को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रीय लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताया जाता है कि महेशभारी गांव के मजरा बढ़ई पुरवा निवासी रामखेलावन (65) शनिवार को बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में डूबने लगे। बुजुर्ग को नदी में डूबता देखकर किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 5643 के सिपाही हृदयेश यादव और होमगार्ड चालक राकेश तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिपाही हृदयेश यादव ने अपनी जान की परवाह...