Gonda News: बिसुही नदी का रोका पानी, कई गांवों में फसलें जलमग्न
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के जनता इंटर कॉलेज के सामने बिसुही नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए छीटा से नदी का बहाव प्रभावित होने का मामला सामने आया है। पानी का निकास बाधित होने से आसपास के कई गांवों में पानी घुस गया और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई गांवों में कमर तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को नदी तट पर पहुंचकर मनोज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और नदी में लगाए गए छीटा को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिव शंकर सिंह, थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर, प्रभारी कानूनगो देवी प्रसाद और हल्का लेखपाल रजवंत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.