Gonda News: बिजली समस्या को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: रुपईडीह। क्षेत्र में बिजली समेत अन्य समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक बावन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने विधायक से समस्याओं के निदान की मांग उठाई। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर के निवासी पप्पू शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने विधायक बावन सिंह को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को समाप्त करने, बिजली उपकेंद्र आर्यनगर की क्षमता बढ़ाने ,आर्यनगर चौराहा पर गोलंबर ,पुलिस बूथ व सांकेतिक चिन्ह बनवाने, ब्लॉक मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। विधायक ने लोगों को समस्याओं के समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया। इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, बीरेंद्र कुमार शास्त्री,रमाकांत शुक्ला ,जगदेव शुक्ला ठाकरे ,पप्पू शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.