गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: गोंडा। बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र के निर्देश पर चल रहे 9 दिवसीय महाअभियान के तहत 271 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि 23 अक्टूबर से 9 दिवसीय महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का घर पर ही निस्तारण, बिजली चोरी पर रोक, लाइन लॉस कम करना और बकाया राजस्व वसूली है। अभियान के तहत नेवर पेड यानि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिल जमा नहीं किया, उनके परिसरों पर टीमें पहुंची। बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और न जमा करने पर नोटिस देकर 271 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 32 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, 203 खर...