गोंडा, अगस्त 18 -- Gonda News: कटरा बाजार। बिजली विभाग के औचक निरीक्षण में दुबहा बाजार उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम गोपालजोत में अवैध रूप से बिजली जला रहे करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों के घरों की लाइन काट दी गई। इन सभी उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही विभाग ने शुरू कर दिया है। इस कार्यवाही से बिना कनेक्शन के बिजली जलाने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। अवर अभियंता अर्जुन कुमार पाल ने बताया कि इन गांव वालों से बार बार अनुरोध करने के बावजूद किसी ने भी कनेक्शन नहीं लिया l अवैध कनेक्शन और भारी लोड के कारण गांव का ट्रांसफार्मर कई बार जल चुका है जिस कारण से उच्चाधिकारियों द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त किया जाता हैं। ओवरलोड के चलते ईमानदार विद्युत उपभोक्ता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...