Gonda News: बिजली जाते ही ठप हो जाता आरडीसी का काम, जनरेटर कनेक्शन नहीं
गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में बिजली व्यवस्था की समस्या मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल में बिजली जाते ही क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) का काम ठप हो जाता है। आरडीसी के जनरेटर का कनेक्शन नहीं होने के कारण बिजली गुल होते ही यहां होने वाली जांचें प्रभावित हो जाती हैं। बताया जा रहा है कि आरडीसी के सामने सड़क निर्माण के दौरान जनरेटर की केबल कट गई थी। इसके बाद से जनरेटर का कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जा सका है। ऐसे में अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित होने पर आरडीसी में लगे उपकरणों का संचालन बंद हो जाता है। इसका सीधा असर मरीजों की जांच पर पड़ रहा है। बिजली जाने से पैथोलॉजी और एक्सरे जांच का काम भी प्रभावित होता है। सबसे अधिक परेशानी सीटी स्कैन करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.