Gonda News: बिजली के तार के चपेट में आकर मवेशी की मौत
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: अलावल देवरिया। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी की सिंहपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी गुड्डू ने बताया कि वह अस्थाई रूप से नगर पंचायत धानेपुर के अम्बेडकर नगर में रहती है। घर से थोड़ा दूरी पर लगे खंभे से बीते दिनों आई आपदा के चलते तार लटक रहा था। बुधवार को उसकी भैंस रस्सी खींच कर खंभे की ओर चली गई और लटक रहे तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसके चपेट में आकर मर गई। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडे ने बताया कि शिकायत मिली है रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.